जमशेदपुर, अगस्त 1 -- Jamshedpur News: मानगो गुरुद्वारा रोड स्थित मजार के पास राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड में पुलिस आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी में जुट गई है। मामले में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अनुसंधान के दौरान जुटाए गए तकनीकी और मौखिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जल्द ही न्यायालय में आरोप पत्र (चार्जशीट) समर्पित करेगी, ताकि मुकदमे की सुनवाई शीघ्र शुरू हो सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान हत्या की पूरी साजिश, वारदात में प्रत्येक आरोपी की भूमिका और घटना से पहले तथा बाद की गतिविधियों का विस्तृत ब्योरा तैयार किया गया है। चार्जशीट में मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, बरामद साक्ष्य तथा अन्य वैज्ञानिक प्रमाणों को भी शामिल किया जाएगा

गिरफ्तार आरोपी पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मोहित...