जमशेदपुर, जुलाई 7 -- Jamshedpur News: नारायण रेकी सत्संग परिवार टाटानगर की ओर से रविवार को बिष्टूपुर स्थित कुसुम कमानी ऑडिटोरियम, नरवे राम हंसराज स्कूल में कुबेर का खजाना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लाइफ ट्रांसफॉर्मेशनल स्पीकर राज दीदी के विशेष प्रेरणादायी सत्र में 1000 से अधिक श्रद्धालु और श्रोता उपस्थित रहे। राज दीदी के सहज, प्रभावशाली और ऊर्जावान वक्तव्य से पूरा सत्र भावविभोर रहा। श्रोता इतने मंत्रमुग्ध थे कि सत्र समाप्त होने के बाद भी वे और सुनने की इच्छा जता रहे थे। सत्र के दौरान राज दीदी ने श्रोताओं के भीतर सकारात्मक विचारों की ऊर्जा जागृत की। प्रेम, अपनत्व और मधुर संबंधों की खुशबू से पूरा वातावरण भर गया। कार्यक्रम ने सभी को धन के प्रति संतुलित दृष्टिकोण अपनाने और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया। कार्यक्र...