जमशेदपुर, जुलाई 8 -- Jamshedpur News: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड ने राज्य के मान्यता प्राप्त सरकारी और निजी इंजीनियरिंग संस्थानों में बीई और बीटेक पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह काउंसलिंग प्रक्रिया जेईई (मेन)-2026 के परिणाम के आधार पर तैयार राज्य मेधा सूची (स्टेट मेरिट लिस्ट) के जरिए की जा रही है। बोर्ड द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ चरण की काउंसलिंग के लिए विस्तृत समय सारिणी जारी की गई है, जिससे छात्रों को अपनी सुविधानुसार विभिन्न चरणों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के तहत पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए सीट आवंटन हेतु चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 9 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- J...