Jamshedpur News: राजेश शुक्ल ने सीजेआई सूर्यकांत का किया अभिनंदन
जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- Jamshedpur News: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत से रांची उच्च न्यायालय में भेंट की और राज्य के अधिवक्ताओं की ओर से उनका अभिनंदन किया। सीजेआई झारखंड उच्च न्यायालय की डिजिटल प्रक्रिया के उद्घाटन के लिए रांची आए थे। शुक्ल ने कहा कि डिजिटल तकनीक मजबूत होने से अधिवक्ताओं, मुवक्किलों व आम लोगों को न्यायालय के निर्णयों की जानकारी मिलेगी तथा ऑनलाइन प्रमाणित प्रति के लिए आवेदन सुगम होगा।उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति चंद्रशेखर व अपरेश सिंह तथा झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश चंद्र सोनक से भी शिष्टाचार भेंट की। यह भी पढ़ें- Deogarh News: देवघर में हो झारखंड उच्च न्यायालय की बेंच यह भी पढ़ें- Deogarh News: देवघर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.