जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- Jamshedpur News: पटमदा।रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड के शुक्ला गांव के कलाकारों ने पारंपरिक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर दोनों टीमों का स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलने से कलाकारों में उत्साह और गर्व का माहौल रहा। विनायक छऊ एंड नटुआ डांस सोसाइटी के कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश की। इस प्रस्तुति से ग्रामीण कलाकारों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिला।दल के नेता विश्वदेव महतो ने कहा कि इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में भारतीय और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीमो...