जमशेदपुर, जुलाई 18 -- Jamshedpur News: कपाली ओपी क्षेत्र के रहमत नगर वार्ड संख्या-15 में एक ही रात दो घरों में हुई चोरी की घटनाओं की जांच अब करीबी लोगों तक पहुंच गई है। पुलिस को आशंका है कि वारदात को अंजाम देने वालों को दोनों घरों और वहां रखे सामान की पूरी जानकारी थी। इसी आधार पर जांच टीम परिजनों, परिचितों और हाल के दिनों में घरों में आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, निर्माणाधीन मकान से महंगी निर्माण सामग्री और दूसरे घर से नकदी चोरी होने के तरीके से यह संकेत मिल रहा है कि चोरों ने पहले से रेकी की थी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: रहमत नगर के दो घरों में चोरी, निर्माण सामग्री व नकद उड़ाए उन्हें यह भी पता था कि किस घर में क्या सामान रखा है और किस समय घर खाली रहता है। इसी वजह से जांच का फोकस ऐसे लोगों पर है, ...