जमशेदपुर, जुलाई 18 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। कपाली ओपी क्षेत्र के रहमत नगर वार्ड संख्या-15 में शुक्रवार को दो चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। दोनों मामलों की शिकायत पुलिस से की गई है। स्थानीय निवासी अफजल का निर्माणाधीन मकान चोरों का पहला निशाना बना। गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर अंदर घुसा और करीब एक लाख रुपये मूल्य का निर्माण सामग्री व अन्य सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह अफजल जब मकान पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।इसी इलाके में अफजल के मकान से कुछ दूरी पर स्थित दूसरे घर में भी चोर घुस गए। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: कपाली के रहमत नगर में दो घरों में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले उड़े चोर बदमाशों ने घर में रखी नकदी उठा ली और फरार हो गए। सुबह घटना की ज...