जमशेदपुर, नवम्बर 17 -- Jamshedpur News: द टैगोर सोसाइटी, साकची ने 'जमशेदपुर बुक फेयर 2026' की आधिकारिक घोषणा कर दी है। साकची स्थित रवींद्र भवन में लगने वाला यह 40वां पुस्तक मेला 20 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक चलेगा। आयोजकों के मुताबिक दस दिवसीय मेले में देश भर के कई नामी प्रकाशन संस्थान शामिल होंगे। पाठकों को साहित्य, इतिहास, विज्ञान, आत्मकथा और बाल साहित्य समेत विभिन्न विधाओं की हजारों नई और पुरानी पुस्तकें एक जगह उपलब्ध होंगी। शहर के विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम नागरिकों में मेले को लेकर उत्साह है। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुस्तक विमोचन और साहित्यिक गोष्ठियां भी होंगी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जमशेदपुर में 20 नवंबर से सजेगी किताबों की महफिल, टैगोर सोसायटी द्वारा आयोजित 40वें पुस्तक मेले की तैयारी शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान क...