Jamshedpur News: रविवार को खुली रहेंगी टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस कंपनी
जमशेदपुर, अक्टूबर 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। व्यावसायिक जरूरतों और बाजार की मांग को देखते हुए टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस में 25 अक्तूबर (रविवार) को कामकाज होगा। टाटा मोटर्स के प्लांट हेड के आदेश से जारी सर्कुलर के अनुसार, इस दिन जनरल ऑफिस समेत सभी डिवीजन, विभाग और उनकी संबंधित इकाइयां चालू रहेंगी। रविवार को ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति अवकाश दिया जाएगा। इसकी तारीख बाद में घोषित की जाएगी।वहीं, टाटा कमिंस ने भी 25 अक्तूबर को प्लांट खुला रखने का निर्णय लिया है। कंपनी की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, इस दिन सभी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। रविवार को काम करने वाले कर्मचारियों को इसके बदले 31 अक्तूबर (शनिवार) को वैकल्पिक अवकाश दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.