जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- Jamshedpur News: टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड के सीआर यूनियन कार्यालय में रतन टाटा की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश व समाज के लिए उनके योगदान को याद किया। कंपनी के प्लांट हेड सचिन झा ने कहा कि रतन टाटा का जीवन दूरदर्शी नेतृत्व, कार्य के प्रति निष्ठा और मानवीय मूल्यों की मिसाल है। उन्होंने टाटा समूह को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ कर्मचारियों के कल्याण और समाजसेवा में अहम योगदान दिया। यूनियन सदस्य अमन ने कहा कि सादगी, संवेदनशीलता और कमजोर वर्गों के उत्थान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।सभा में सच्चिदानंद, रंजन मिश्रा, शशि भूषण मिश्रा, अनीश...