जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- Jamshedpur News: रजक समाज सोनारी सीएच एरिया का आम चुनाव 2026-29 रविवार को समाज के प्रांगण में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के चुनाव में रामदेव राम ने अपने प्रतिद्वंद्वी महेश प्रसाद को 25 मतों से हराकर जीत दर्ज की। रामदेव राम को 98, जबकि महेश प्रसाद को 73 वोट मिले। कुल 171 मतदाताओं ने मतदान किया। मतगणना के बाद रामदेव राम को विजयी घोषित किया गया। वहीं, सचिव पद पर विनोद रजक और कोषाध्यक्ष पद पर राम प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद समाज के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही समाज के विकास और एकजुटता के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद जताई।चुनाव यह भी पढ़ें- Chatra News: फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन का कोर कमेटी की बैठक को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में चुना...