जमशेदपुर, अगस्त 27 -- Jamshedpur News: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर गुरुवार को छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ ऐहतेशाम वकारिब के कार्यालय पहुंचकर उन्हें राखी बांधी और भाई-बहन के स्नेह व विश्वास के पर्व की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने एसएसपी की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त की। साथ ही समाज में सुरक्षा, शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। एसएसपी डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने छात्राओं को निर्भीक होकर आगे बढ़ने और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सेंट फ्रांसिस डी-सेल्स ...