Jamshedpur News: रक्तदान शिविर मे 39 युनिट रक्त संग्रहित
जमशेदपुर, अगस्त 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। समाजिक संस्था अलमनार सोशल सर्विस के रक्तदान के तत्वावधान मे बारीनगर टेल्को के मिल्लत हाल मे आयोजित रक्तदान शिविर मे 39 युनिट रक्त संग्रहित हुआ । इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष खलील अंसारी ने कहा कि रक्तदान करने वाला हमेशा स्वस्थ्य रहता है, वह जितना रक्त दान करता है उस से अधिक उस के शरीर मे खुन तैयार हो जाता है । उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा यह 22 वां रक्तदान शिविर है । उन्होंने कहा कि संस्था प्रत्येक वर्ष तीन से चार स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन करती है । इस अवसर पर स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी भी विशेष रूप से उपस्थित हुए एवं उन्होंने संस्था के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए संस्था के सभी लोगों को बधाई दी । अंत मे मेडिकल विंग के सचिव शेख आबिद अली ने सभी रक्तदाताओं के प्रति धन्यवाद किया । ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.