जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- युवाओं में चुनावी साक्षरता पर जोर Jamshedpur News: जमशेदपुर। अरका जैन यूनिवर्सिटी परिसर में जिलास्तरीय इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) फेस्ट 2026 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में चुनावी साक्षरता बढ़ाना और विद्यार्थियों को जागरूक मतदाता बनाना था, जो झारखंड में मतदाताओं की सामाजिक जागरूकता का अपनी तरह का पहला कार्यक्रम रहा।मुख्य अतिथि राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार थे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा लोकतंत्र की असली ताकत हैं। चुनावी साक्षरता से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है और सही जानकारी से ही योग्य प्रतिनिधि चुने जा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र का ध्वजवाहक बनने की अपील की। ...