जमशेदपुर, अगस्त 2 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को जिला अध्यक्ष नवनीत मिश्रा के नेतृत्व में एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण से पूर्व युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम झा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान युवा कांग्रेस की टीम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। टीम ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर दवा, डॉक्टरों की उपलब्धता, साफ-सफाई, बेड और अन्य मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली। इन सभी मुद्दों पर विस्तार से डॉ. बलराम झा के साथ चर्चा भी की गई। जिला अध्यक्ष नवनीत मिश्रा ने कहा कि अस्पताल में कई गंभीर समस्याएं सामने आई हैं। यह भी पढ़ें- पारामेडिकल छात्रों ने मांगी स्टाइपेंड और छात्रावास, रांची में प्रद...