जमशेदपुर, अगस्त 17 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। दिव्यांग और सीनियर सिटीजन यात्रियों की सुविधा में जुगसलाई निवासी वासुदेव छापोलिया ने सोमवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन को एक व्हीलचेयर उपलब्ध कराया है। इस दौरान टाटानगर के स्टेशन निदेशक सुनील कुमार वाणिज्य उपाधीक्षक चंदन कुमार और पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर अबीर मिश्रा के अलावा अन्य रेलवे सुपरवाइजर और कर्मचारी उपस्थित थे। स्टेशन निदेशक ने बताया कि व्हीलचेयर के माध्यम से बीमार यात्रियों दिव्यांग और सीनियर सिटीजन को एक से दूसरे प्लेटफार्म पर आवागमन में सहूलियत होगी। असहाय यात्रियों की सुविधा में वासुदेव छापोलिया ने उल्लेखनीय कार्य की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...