जमशेदपुर, अगस्त 20 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। गोलमुरी की पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग पर आजसू पार्टी के प्रवक्ता अप्पू तिवारी गुरुवार को भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने बताया कि आंदोलन शुरू करने से जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस को अवगत करा दिया गया है। आजसू नेता ने कहा कि गोलमुरी के प्रमुख मार्गों, बाजार एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से लोग सड़क किनारे वाहन खड़ी करते हैं। आकाशदीप प्लाजा के आसपास सड़क पर नो पार्किंग बोर्ड लगाने समेत बस्ती से आवागमन का मार्ग सुरक्षित रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लिट्टी चौक से टिनप्लेट चौक तक ठेला हटाकर विक्रेता को वैकल्पिक जगह महैया कराने की जरूरत है। पार्किंग व यातायात व्यवस्था ठीक नहीं होने से आए दिन दुघर्टना होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...