Jamshedpur News: मोहरदा जलापूर्ति फेज-3 को 67.36 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति
जमशेदपुर, अगस्त 27 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर पूर्वी की जनता को स्वच्छ और नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। मोहरदा जलापूर्ति योजना फेज-3 के तहत 50 एमएलडी क्षमता के नए इंटकवेल के निर्माण को नगर विकास एवं आवास विभाग ने 67 करोड़ 36 लाख 42 हजार 900 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इससे लंबे समय से प्रस्तावित परियोजना के धरातल पर उतरने का रास्ता साफ हो गया है। विधायक पूर्णिमा साहू ने मोहरदा जलापूर्ति की समस्या को विधानसभा में लगातार उठाया था। उन्होंने स्वर्णरेखा नदी में वर्तमान इंटकवेल से करीब 50 फीट की दूरी पर नया इंटेक वेल बनाने का सुझाव दिया था। उनका कहना था कि मानसून में प्रदूषित पानी और गर्मी में नदी का जलस्तर घटने से जलापूर्ति प्रभावित होती है। नए इंटकवेल से इन समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी。
परियोजना का व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.