Jamshedpur News: मोर्चा ने आदिवासी जमीन गैर आदिवासी को हस्तांतरण के खिलाफ एडीसी को ज्ञापन सौंपा
जमशेदपुर, जुलाई 10 -- Jamshedpur News: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष रमेश बास्के के नेतृत्व में जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत पंचायत क्षेत्र में सीएनटी की धारा 46 (1) ,71 A का उल्लंघन कर अवैध रूप से भू माफिया द्वारा जमीन का हस्तानतरण गैर आदिवासी को किए जाने के खिलाफ जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है, ऐसा देखा जा रहा है कि भविष्य में मूल रैयत के वंशज उसी भूमि पर दखल कर दावा कर रहे हैं। इस स्थिति में गैर आदिवासी को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा और जनजातीय मूल रैयत के वंशजो पर मारपीट, धोखाधड़ी, रंगदारी, हत्या जैसे मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। ऐसी अप्रिय घटनाओ को रोकने के लिए मोर्चा ने एडीसी से आग्रह किया कि पंचायत या जिला स्तर पर निगरानी समिति का गठन करे, जो इस तरह की खरीद बिक्री को अंकुश लगाए। ज्ञापन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.