Jamshedpur News: मोबाइल चोर गिरोह के एक और युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया
जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बागुनहातु से पकड़े गए पांच सदस्यीय चोरी और छिनतई गिरोह के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए एक और संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस गिरोह के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है। हिरासत में लिए गए युवक से गिरोह के संपर्कों और चोरी के मोबाइल व अन्य सामान की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है।पुलिस के अनुसार गिरोह के पास से बरामद 31 मोबाइल और अन्य चोरी के सामानों का विभिन्न थानों में दर्ज मामलों से मिलान कराया जा रहा है। जांच में गिरोह के सुनियोजित तरीके से काम करने की बात सामने आई है। इसमें रेकी करने से लेकर चोरी का सामान खपाने तक अलग-अलग लोगों की भूमिका होने की आशंका है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.