Jamshedpur News: मॉल के मैनेजर पर महिला कर्मचारी ने लगाया छेड़खानी का आरोप
जमशेदपुर, जुलाई 20 -- Jamshedpur News: बिष्टूपुर थाना क्षेत्र स्थित एक मॉल में कार्यरत महिला कर्मचारी ने मॉल के एक शॉप के मैनेजर पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, छेड़खानी, मारपीट, अवैध संबंध बनाने का दबाव तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने बिष्टूपुर थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने, कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। शिकायत के अनुसार, पीड़िता पिछले तीन वर्षों से मॉल स्थित एक शॉप में कार्यरत है। उसका आरोप है कि मैनेजर लंबे समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट की और लगातार जान से मारने की धमकी दी। महिला ने शिकायत में यह भी कहा है कि आरोपी उसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.