जमशेदपुर, अगस्त 13 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी इलाके में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली तरुण झा से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छिनतई कर ली। घटना सोनी सर्विस सेंटर के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, तरुण झा सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश उनके करीब पहुंचे और मौका मिलते ही झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन ली। महिला जब तक कुछ समझ पातीं बदमाश मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलने के बाद सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।पुलिस ने बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...