जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानगो के होटल में हाशमी फाउंडेशन की ओर से मेहनत को सलाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उम्मेद ग्लोबल स्कूल के फाउंडर वली रहमानी थे। इस दौरान कई गणमान्य समाजसेवी और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रॉ के माध्यम से 10 छात्रों को पांच-पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। वहीं, दो लकी ड्रॉ विजेताओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य मेधावी छात्रों को मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वली रहमानी ने कहा कि मौजूदा दौर में मुस्लिम समाज को दीनी और दुनियावी, दोनों तरह की शिक्षा को साथ लेकर चलने की...