जमशेदपुर, जुलाई 14 -- Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर रविवार दोपहर ब्लिंकिट के डिलीवरी ब्वॉय से मारपीट कर दो हजार रुपये लूट लिए गए। बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन छीनने का भी प्रयास किया, लेकिन युवक किसी तरह बचकर अपने स्टोर पहुंच गया। घटना की शिकायत सोनारी थाना में की गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी उषा टुडू के रूप में हुई है, जो वर्तमान में जमशेदपुर में ब्लिंकिट के लिए डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि रविवार अपराह्न करीब तीन बजे वह मेरिन ड्राइव क्षेत्र में डिलीवरी के सिलसिले में गया था। इस दौरान स्कूटी पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। दोनों बदमाशों ने उसकी जेब में रखे दो हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद उसका मोबाइल फो...