जमशेदपुर, अगस्त 28 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सोनारी के झाबरी बस्ती निवासी तुषार खमारी की कार्य के दौरान हुई मौत के मामले में भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने न्यायसम्मत मुआवजा और गोलमुरी पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। विकास सिंह ने कहा कि यदि जल्द मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा नहीं मिला और पेट्रोल पंप मालिक पर मामला दर्ज नहीं हुआ तो वह परिजनों के साथ उपायुक्त कार्यालय में आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएनजी सप्लाई के दौरान पाइप फटना पेट्रोल पंप के उपकरणों के रखरखाव में लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि तुषार के परिवार को न्याय दिलाने के लिए वे हर स्तर पर साथ खड़े रहेंगे और उपायुक्त से मामले में हस्तक्षेप की मांग की। यह भी पढ़ें- एमजीएम हादसा : दो माह बाद भी मुआवजा व मृत्यु ...