जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। शहर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने नागरिक सुविधाओं व जलनिकासी व्यवस्था की बदहाली उजागर कर दी है। ड्रेनेज सिस्टम ठप होने से जुस्को व नगर निकायों की मानसून पूर्व तैयारियों के दावों की पोल खुल गई है।सबसे गंभीर स्थिति आरडी टाटा गोलचक्कर के पास रही, जहां सड़क पर दो फीट से अधिक पानी भर गया और यातायात ठप हो गया। घाघीडीह सेंट्रल जेल से बंदियों को पेशी के लिए ले जा रहा पुलिस वाहन भी जाम में फंस गया।कई दोपहिया व चार पहिया वाहनों के इंजन में पानी घुसने से दर्जनों गाड़ियां बीच रास्ते बंद पड़ गईं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालों की सफाई व निकासी न होने से हल्की बारिश में भी यह मार्ग तालाब में बदल जाता है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: लगातार हो रही बारिश से जलजमाव, केनाल मोड़ पर घुटने भर पान...