जमशेदपुर, जुलाई 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मुसाबनी के बड़ाघाट गांव के चार निवासियों में चिकन पॉक्स की पुष्टि हो गई। मरीजों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। मंगलवार को गांव में चिकन पॉक्स की सूचना पर जिला स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने जांच अभियान चलाकर 6 मरीजों की सैंपल को जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा था। लेबोरेटरी जांच में 6 में से 4 में चिकन पॉक्स का लक्षण मिला है लेकिन सर्विलांस टीम कैंप लगाकर जान चली अभियान चला रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...