Jamshedpur News: मुख्य आरोपी शाहरुख के बहनोई शेख रहीम ने दी आरोपियों को पनाह, सिम कार्ड उपलब्ध कराया
जमशेदपुर, अगस्त 8 -- Jamshedpur News: बर्मामाइंस के मोहम्मद आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस ने अबतक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शहबाज उर्फ भोंदू, मो. रेहान (20), 17 वर्षीय दो नाबालिग तथा शेख रहीम (43) शामिल हैं। शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसपी सिटी ललित मीणा ने बताया कि शहबाज को पहले गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर चार अन्य आरोपी पकड़े गए। पुलिस के अनुसार शेख रहीम मुख्य आरोपी शाहरुख का बहनोई है। उसने आरोपियों को पनाह दी और अपने नाम से नया सिम कार्ड लेकर उपलब्ध कराया। मामले में पूर्व में दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता शाहरुख समेत अन्य नामजद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो गोली, एक मैगजीन और दो बाइक बरामद की है। हत्या का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.