जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: मुखी समाज यूथ कमेटी की ओर से शनिवार को धतकीडीह मेडिकल बस्ती स्थित सामुदायिक भवन में प्रेस वार्ता हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर शशिकांत मुखी और कोषाध्यक्ष पद पर ईशा कुमारी को मनोनीत किया गया। वहीं, मुखी समाज यूथ फेस्टिवल सह मिलन समारोह को भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसका उद्देश्य समाज के युवाओं को एक मंच पर लाना, आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करना तथा सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। मौके पर कमेटी की संरक्षक रितिका मुखी सहित आशीष मुखी, अमिताभ मुखी, प्रियंका मुखी, कृति मुखी, जगदीश करवा, राज मुखी, मनोज करवा, सोनिया मुखी, नेहा, सागर मुखी, राजीव मुखी और शिबू करवा उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ara News: आदर्श कला मां काली मंदिर में मासिक महाआरती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...