जमशेदपुर, नवम्बर 1 -- Jamshedpur News: एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखियाडांगा में एनएच-18 पर शुक्रवार दोपहर सड़क निर्माण कार्य में लगे भारी वाहन ने एक वृद्ध को कुचल दिया। हादसे में देवघर गांव निवासी काली पदो कर्मकार (60) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 3.30 बजे की है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले जाम के कारण एनएच-18 पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। शाम करीब 6.30 बजे आठ लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति बनने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। जाम के दौरान तीन एंबुलेंस भी फंस गई। मरीजों को डायलिसिस के लिए ले जाया जा रहा था।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम जानकारी के अनुसार, काली पदो कर...