जमशेदपुर, सितम्बर 20 -- Jamshedpur News: पटमदा। शहीद स्मृति रक्षा समिति की ओर से बोड़ाम प्रखंड की मुकरुडीह पंचायत मंडप में शनिवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे 71 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर का आयोजन एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमशेदपुर के सौजन्य से हुआ। इसमें बिरसा कृषि सेवा विकास ट्रस्ट एवं कुड़मी संस्कृति विकास समिति झारखंड का भी सहयोग रहा। शिविर को सफल बनाने में समिति के हिमांशु महतो, ललित हांसदा, नीलकमल महतो, सोमनाथ महतो, अरुण महतो, फुचुराम महतो, मनोज महतो व भागवत दास समेत अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मुकरुडीह में रक्तदान शिविर, दोपहर तक 10 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...