Jamshedpur News: मुंह के कैंसर के इलाज में रोबोटिक सर्जरी से चमत्कार
जमशेदपुर, नवम्बर 23 -- Jamshedpur News: बिष्टूपुर स्थित एसएनटीआई में आयोजित बिहार-झारखंड ईएनटी एसोसिएशन के 50वें स्वर्ण जयंती सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को कान, नाक और गले की बीमारियों के आधुनिक इलाज पर चर्चा हुई। देशभर से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी, कॉक्लियर इंप्लांट, जीन थेरेपी और स्टेम सेल थेरेपी जैसी नई तकनीकें भविष्य में इलाज की तस्वीर बदल सकती हैं। विशेषज्ञों ने सिर और गर्दन के कैंसर की जटिल सर्जरी से लेकर सुनने और बोलने की क्षमता वापस लाने तक में नई तकनीकों की भूमिका बताई। सुबह नौ बजे शुरू हुए व्याख्यान सत्र में डॉ. राजीव शरण ने सिर और गर्दन के कैंसर के इलाज में रोबोटिक सर्जरी की संभावनाओं पर जानकारी दी। डॉ. एसपी दुबे ने कॉक्लियर इंप्लांट के विकास और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस तकनीक से सुनने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.