जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मुंबई से टाटानगर आने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। इससे परेशान यात्री लगातार रेलवे की सोशल साइट पर शिकायत दर्ज कराते हैं लेकिन रेलवे ट्रेनों को समय से चलाने में असफल है। बताया जाता है कि गुरुवार को मुंबई अहमदाबाद और पुणे की ओर से पांच ट्रेन लेट से टाटानगर पहुंची। इससे सैकड़ो यात्रियों को परेशानी हुई है। इसके अलावा हावड़ा से इस्पात और जनशताब्दी एक्सप्रेस के परिचालन समय में लगातार लेटलतीफी दर्ज होती है। बिहार की छपरा थावे और साउथ बिहार एक्सप्रेस भी लेट से टाटानगर आई। जबकि उत्कल और साउथ बिहार डाउन में लगातार लेट से टाटानगर पहुंचती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...