जमशेदपुर, अक्टूबर 28 -- Jamshedpur News: लैपटॉप, मोबाइल और चोरी के औजार बरामद, एक किशोर भी शामिल बिरसानगर पुलिस ने की कार्रवाई, एक पुरानी चोरी का भी पता चला जमशेदपुर, संवाददाता।

चोरी की घटनाओं का खुलासा बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट प्रतिष्ठान में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में राहुल सामड को गिरफ्तार किया गया है, वहीं एक किशोर को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार स्मार्टफोन, एक लैपटॉप, घड़ी, चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद किए हैं।

जांच में सामने आई पुरानी चोरी पुलिस के अनुसार, 20 अक्तूबर को बिरसानगर जोन नंबर तीन स्थित विजया गार्डेन के पास श्रेष्ठम स्वीट्स और टॉम जिम में चोरी हुई थी। आरोपियों ने ताला और शीशा तोड़कर दुकानों में प्रवेश किया था। वहां से नकदी, मोबाइल, ...