जमशेदपुर, नवम्बर 19 -- Jamshedpur News: मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से 21 और 22 नवंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में छठी राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप और तीसरी खुली रोड रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बुधवार को प्रतियोगिता की आधिकारिक टी-शर्ट का लोकार्पण एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सिंह और महासचिव एसके तोमर ने किया। प्रतिभागियों के उत्साह को देखते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 नवंबर कर दी गई है। टी-शर्ट का वितरण बुधवार शाम छह बजे से जेआरडी परिसर में शुरू कर दिया गया है। अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि मास्टर एथलेटिक्स अनुशासन, समर्पण और जीवनभर खेल भावना बनाए रखने का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: लोकप्रिय ग्रामीण व स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता आज से उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बढ़-...