जमशेदपुर, जुलाई 23 -- Jamshedpur News: पटमदा। बोड़ाम थाना क्षेत्र के कुईयानी पहाड़िया टोला की 27 वर्षीय रीता पहाड़िया ने बुधवार शाम कथित तौर पर कुल्हाड़ी से अपने ही सिर और गर्दन पर वार कर स्वयं को गंभीर रूप से घायल कर लिया। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है।

घटना का विवरण परिजनों के अनुसार, घटना के समय रीता का पति तपन पहाड़िया घर पर नहीं थे। वे तमिलनाडु मजदूरी करने गए हैं, जबकि घर में उसकी सास खाना बना रही थी। वह गांव के ही कुछ लोगों के साथ बकझक करते हुए अचानक घर के अंदर घुस गई और कुल्हाड़ी लेकर खुद पर वार करना शुरू कर दिया। उसकी सास ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी एवं घर के अंदर जमीन पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। उसके हाथ में कुल्हाड़ी भी थी, जिससे आशंका जताई ...