जमशेदपुर, अगस्त 31 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानगो-साकची फ्लाइओवर निर्माण का लगभग 74 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। पथ निर्माण विभाग ने दुर्गा पूजा से पहले गांधी घाट से ब्लू बेल्स स्कूल तक के हिस्से को चालू करने का लक्ष्य रखा है। 252 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस फ्लाइओवर में कुल 57 पिलर हैं। सुवर्णरेखा नदी के ऊपर के सभी खंभों का काम पूरा हो चुका है।यदि यह खंड दुर्गा पूजा (11 अक्टूबर) से पहले खुल जाता है, तो लोग गांधी घाट व ब्लू बेल्स दोनों ओर से चढ़-उतर सकेंगे, जिससे मानगो गोलचक्कर व डिमना रोड पर लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: डिमना आईएसबीटी निर्माण में फिर देरी, तीसरी बार बढ़ी टेंडर की तारीख फ्लाइओवर पर दो स्पैन के बीच 40 मीटर लंबा व 16.68 मीटर चौड़ा सेगमेंटल स्लैब बैठाया जा चुका है।गौरतलब है कि ...