जमशेदपुर, नवम्बर 2 -- Jamshedpur News: मानगो थाना पुलिस ने जवाहरनगर रोड नंबर 14 स्थित फॉरेस्ट लाइन में छापेमारी कर 28 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में उलीडीह निवासी मनमीत सिंह, आनंद राज विद्यार्थी उर्फ जोंटी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 28 पुड़िया ब्राउन शुगर और 220 रुपया नकद बरामद किया है। इस मामले में थाना के एसआई मो जफर अली के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...