जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- Jamshedpur News: विधायक सरयू राय ने विधानसभा क्षेत्र में 150 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कराया। इसके लिए विधायक निधि से 11 लाख 89 हजार 250 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। अभियान की शुरुआत मानगो के वार्ड संख्या-9 के बालीगुमा और वार्ड संख्या-6 के डिमना बस्ती से हुई। इन इलाकों में बिजली के पोल पहले से मौजूद हैं, लेकिन लाइट नहीं होने से रात में अंधेरा रहता था। स्थानीय लोगों की मांग पर चिह्नित स्थानों पर अब एलईडी लाइट लगाई जा रही है। सरयू राय ने कहा कि नागरिकों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए पोल वाले स्थानों पर प्राथमिकता से लाइट लगाई जा रही है। जहां बिजली के पोल उपलब्ध नहीं हैं, वहां सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने की पहल की जा रही है। मौके पर उप महापौर राहुल कश्यप, राजेश सिंह, रविंद्र सिंह सिसोदिया...