जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: मानगो में सोमवार को जाम के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी। डिमना रोड, न्यू पुरुलिया रोड और मानगो चौक की ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। सड़क पर गाड़ियां रेंगती रहीं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति ऐसी रही कि कई लोगों ने वाहन छोड़कर पैदल ही घर का रास्ता पकड़ लिया। फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के दौरान मानगो चौक पर गड्ढा खोद दिया गया जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...