जमशेदपुर, अगस्त 22 -- Jamshedpur News: मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक के दो दिन बाद ही पार्षदों ने डिप्टी मेयर राहुल कुमार कश्यप के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास से संबंधित दो मांगपत्र गुरुवार को उपायुक्त राजीव रंजन को सौंपे। पार्षदों ने मानगो और कपाली को जोड़ने वाले जर्जर जाबिर पुल की जगह नया पुल बनाने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए निर्माण शुरू कराने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि यह पुल दो जिलों को जोड़ने का माध्यम है, जिससे दोनों जिलों के हजारों लोग प्रतिदिन गुजरते हैं। इसलिए इसका निर्माण जनहित में बेहद जरूरी है।

जन सुविधाओं की मांग पार्षदों ने दूसरे ज्ञापन में एक सरकारी हाई स्कूल, एक विवाह मंडप, एक सार्वजनिक पुस्तकालय, रामनगर व श्याम नगर में बाढ़ से सुरक्षा के लिए सुरक्षा बांध बनाने की मांग रखी है। इसके अलावा नगर निगम कार...