जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- Jamshedpur News: मानगो छोटे पुल पर सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला अपने एक साल के बच्चे के साथ पुल पर पहुंच गई। महिला की स्थिति देखकर पुल से गुजर रहे राहगीरों को आशंका हुई। उन्होंने तुरंत महिला से बातचीत की और उसे समझाकर बच्चे के साथ सुरक्षित स्थान पर ले आए। राहगीरों की तत्परता से महिला और बच्चा दोनों सुरक्षित रहे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। महिला दाईगुटू की रहने वाली है। राहगीरों के अनुसार, वह काफी परेशान नजर आ रही थी। बातचीत में उसने पति के व्यवहार और पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव में होने की बात कही। महिला के अनुसार, उसके पति पेंटिंग का काम करते हैं और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वह काफी समय से परेशान थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और महिला को थाना ले गई। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर महि...