जमशेदपुर, जुलाई 3 -- Jamshedpur News: मानगो में बंद का व्यापक असर है। बाजार की सभी दुकानें बंद है। मानगो डिमना रोड, न्यू और ओल्ड पुरुलिया रोड, संकोसाई, उलीडीह सहित अन्य स्थानों में बंद का असर देखने को मिल रहा है। इधर बंद समर्थकों ने जुलूस निकाला और घूम घूम कर इक्का दुक्का जो दुकान खुली हुई थी उन्हें बंद कराया। मानगो में परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। पेट्रोल पंप बंद है। बैंक बीमा कार्यालय खुले हुए हैं लेकिन वहां कामकाज नहीं हो रहा है। एएसपी ऋषभ त्रिवेदी ने मानगो चौक पर तैनात पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि एक जगह बैठ कर नहीं रहना है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एनएच पर बंद का असर नहीं, भारी वाहनों का परिचालन जारी, बसें भी चल रहीं तमाम परिस्थितियों पर नजर रखनी है। यदि कोई हिंसा पर उतरता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई क...