जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- Jamshedpur News: मानगो नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नौ महत्वपूर्ण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। मेयर सुधा गुप्ता के अनुसार कार्यादेश जारी होने के अधिकतम 10 दिनों के भीतर संबंधित कार्य धरातल पर शुरू करा दिए जाएंगे। करीब 1.02 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से होने वाले इन कार्यों में पाइपलाइन इंटरकनेक्शन, नई पाइपलाइन व वाल्व की स्थापना, जलापूर्ति संयंत्र की सफाई-मरम्मत और आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति शामिल है।

कार्य विवरण बावनगोड़ा चौक, बागानसाही रोड नंबर-7 में पाइपलाइन इंटरकनेक्शन पर 19.96 लाख रुपये, समतानगर में 135 मीटर पाइपलाइन व वाल्व इंटरकनेक्शन पर 5.26 लाख और गोकुल नगर में 550 मीटर पाइपलाइन व वाल्व इंटरकनेक्शन पर 15.17 लाख रुपये खर्च होंगे। जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित...