जमशेदपुर, अक्टूबर 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानगो के जाकिरनगर स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 13 में पूर्व थाना प्रभारी वसी अहमद के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैयद मंज़र अमीन के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के कई समाजसेवी और पीस कमेटी के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सैयद मंज़र अमीन ने वसी अहमद को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने पुलिस सेवा के दौरान के अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का माहौल अपनापन और सम्मान से भरा रहा। वसी अहमद ने आज़ादनगर, उलीडीह और एमजीएम थानों में थाना प्रभारी के रूप में सेवा दी है। वर्ष 2024 में वे एसडीपीओ के पद से सेवानिवृत्त हुए। मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर एवं समाजसेवी मुख्तार आलम खान ने कहा कि पुलिस सेवा के दौरान बने संबंध समय के साथ भी कायम रहते हैं। कि...