जमशेदपुर, जुलाई 9 -- Jamshedpur News: मानगो में राहुल बच्चा की हत्या के 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी साहेब सिंह उर्फ सब्बे के साथ हुए एक मुठभेड़ में उसके दोनों पैर में गोली मारी है। फॉरेस्ट मैदान में गुरुवार तड़के पुलिस और राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड के मुख्य आरोपी साहेब सिंह उर्फ सब्बे के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सब्बे के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात गिरफ्तार किए गए आरोपियों को लेकर पुलिस की टीम मानगो के नए थाना के पीछे स्थित फॉरेस्ट मैदान पहुंची थी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जमशेदपुर : प्रेम-प्रसंग में अपराधी राहुल बच्चा को गोलियों से भून डाला, हमलावरों ने मारी चार ...