जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, संवाददाता। बिष्टूपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह निवासी मोहम्मद अकरम (40) की सोमवार को मानगो के चेपापुल क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अकरम करीब 15 दिनों से काम नहीं मिलने के कारण बेरोजगार थे और सोमवार को ही काम मिलने पर मजदूरी करने गए थे। बताया जा रहा है कि चेपापुल या आसपास किसी अपार्टमेंट का निर्माण कार्य चल रहा था, जहां कथित तौर पर पांचवीं मंजिल से गिरने के कारण उनकी मौत हुई।

मृतक का परिवार अकरम के भाई मोहम्मद बबलू ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा 13 और आठ वर्ष की दो बेटियां हैं। अकरम का ससुराल आजादनगर में है और वह सपरिवार किराए के मकान में रहते थे। घटना के बाद दो व्यक्ति अकरम के शव को लेकर सोमवार शाम करीब पांच बजे एमजीएम अस्पताल पहुंचे। वह...