Jamshedpur News: मानगो में ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थित में मौत
जमशेदपुर, अक्टूबर 11 -- Jamshedpur News: मानगो थाना अंतर्गत पारडीह चौक पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में चालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान तमिलनाडु निवासी मेरी अप्पा एम (46) के रूप में हुई। रविवार सुबह उसका शव ट्रक के अंदर पाया गया जानकारी के अनुसार अप्पा एम ट्रक चालक है। वह शनिवार रात ट्रक को सड़क किनारे खड़ी कर खाना खाकर सो गया था। सुबह जब ट्रक का सह चालक उठा और अप्पा एम को उठाया तो वह नहीं उठा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। संभावना जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.