Jamshedpur News: मानगो में अलमारी के लॉकर से डेढ़ लाख के जेवर चोरी
जमशेदपुर, अगस्त 25 -- Jamshedpur News: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर क्रॉस रोड नंबर 14 में एक घर की अलमारी के लॉकर से करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने के जेवरात चोरी हो गए। घर की मालकिन जीनत उर्फ निशा ने मानगो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद रविवार को पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस को दिए बयान में कमर अशरफ अहमद की पत्नी जीनत उर्फ निशा ने बताया कि शनिवार को किसी काम से अलमारी का लॉकर खोला तो उसमें रखे सोने के जेवरात गायब मिले। अलमारी में सोने की दो अंगूठियां और एक चेन रखी थीं, जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। जीनत उर्फ निशा के अनुसार, सात अगस्त को जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 में किराये के मकान में रहने वाले उमर की पत्नी सलीमन बीबी उनके घर आई थीं। उस दिन सलीमन बीबी के अलावा कोई अन्य व्यक्ति घर नहीं आया था। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.