जमशेदपुर, जुलाई 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र स्थित मानगो पुल पर मंगलवार सुबह एक युवक ने नदी में छलांग लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे जुगसलाई में तैनात टाइगर मोबाइल के जवान सलमान ने युवक को समय रहते पकड़ लिया, जिससे वह नदी में नहीं गिर सका। जानकारी के अनुसार युवक कपाली का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाना ले गई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह पुल से छलांग लगाने की कोशिश क्यों कर रहा था, इसका पता लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Palamu News: ट्रेन के आगे कूदा युवक, दोनों पैर कटे, रांची रेफर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...